सीरियाई सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में कुछ सुरंगों को ध्वस्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इन सुरंगों को विदेश समर्थित आतंकवादी इस क्षेत्र में घुसपैठ के लिए प्रयोग करते थे।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सैनिकों ने दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े जोबर में सुरंगों का पता लगाया जो दमिश्क़ के पुराने शहर की प्राचीर से 2 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। बताया जाता है कि सैकड़ों आतंकवादी इस क्षेत्र में घुसपैठ करने और सीरियाई सेना के हमले से बचने के लिए इन सुरंगों का प्रयोग करते थे।
चरमपंथी संगठनों के मिलिटेंट्स सीरियाई सेना द्वारा इस क्षेत्र में रुकावटों से बचने के लिए भी इन सुरंगों का प्रयोग करते थे। तकफ़ीरी आतंकवादियों ने उस इमारत को तबाह करने के लिए विस्फोटक उपकरण लगाए थे जिसमें सीरियाई सेना के स्नाइपर और स्काउट्स तैनात थे। सीरियाई सेना के एक सैनिक ने कहा, “ हमने उनमें से बहुत को ढेर कर दिया किन्तु वे कुछ शवों को ले जाने में सफल रहे। सेना ने सुरंगों को उड़ा दिया और 25 शव बरामद किए जिनमें से कुछ विदेशी आतंकवादियों के भी थे। फ़ॉरेन्सिक रिपोर्ट के अनुसार दो सउदी अरब के थे।”
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी शहर हुम्स में एक आवासीय क्षेत्र पर दो अलग अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम 5 व्यक्ति मारे गए।
16 अक्टूबर 2014 - 17:58
समाचार कोड: 644845
सीरियाई सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में कुछ सुरंगों को ध्वस्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इन सुरंगों को विदेश समर्थित आतंकवादी इस क्षेत्र में घुसपैठ के लिए प्रयोग करते थे।